अगले हफ्ते खुलने जा रहे 8 आईपीओ, ₹64 तक है GMP; चेक करें कब से लगा सकेंगे पैसा

नई दिल्ली। अगले हफ्ते 8 नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं। इनमें श्रीधर स्पिनर्स, जिवियल इंडस्ट्रीज, अद्वित ज्वैल्स, वॉटरवेज लीजर टूरिज्म, धनवेल हाइब्रिड सीड्स, सीएसएम टेक्नोलॉजीज, श्री प्रियंका जियो कॉमेक्स और आईसी इलेक्ट्रिकल्स कंपनी शामिल हैं। आगे जानिए इन सभी आईपीओ की डिटेल और चेक करें किसका जीएमपी सबसे अधिक चल रहा है।
श्रीधर स्पिनर्स
लिस्ट में सबसे पहला नाम है श्रीधर स्पिनर्स का, जिसका आईपीओ 23 जून को खुलकर 25 जून को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 51-53 रुपये है। ये एसएमई कैटेगरी का आईपीओ होगा, जिसमें लॉट साइज 2000 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 2000 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करना होगा।
वहीं इंवेस्टरगेन के अनुसार इसका जीएमपी 0 है। ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी का जीएमपी उसकी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।



