अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश में किया गया भगवान राम की तस्वीर का अपनाम, हिंदुओं ने विरोध में निकाला मशाल जुलूस

ढाका। शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने उत्तरी बांग्लादेश में भगवान राम की तस्वीर के कथित अपमान के विरोध में ढाका के अंदर बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की और जय श्री राम के नारे लगाते हुए मशाल जुलूस निकाला।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय और ढाका विश्वविद्यालय के छात्रों ने गाइबांधा जिले में भगवान राम की सबसे बड़ी प्रतिमा के निर्माण कार्य को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है।

प्रदर्शनकारियों ने गाइबांधा के पलाशबाड़ी उपजिला में प्रस्तावित 81 फीट ऊंची भगवान राम की मूर्ति निर्माण पर कट्टरपंथी समूहों द्वारा हो रहे दबाव और धमकियों का विरोध जताया। मूर्ति निर्माण समिति ने बढ़ते तनाव के बीच कार्य को अस्थायी रूप से रोक दिया है।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समूह गाइबांधा के पलाशबारी उपजिला में भगवान राम की देश की सबसे बड़ी प्रतिमा के निर्माण की परियोजना से उत्पन्न खतरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button