खेल

मेसी ने तोड़ा रोनाल्डो का रिकार्ड, फुटबाल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने

एजेंसियां—कैनसस सिटी, अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने बुधवार को फुटबॉल वल्र्ड कप में पुर्तगाल के क्रिश्चियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अल्जीरिया के खिलाफ उन्होंने 3 गोल मारे। अब वह फुटबॉल वल्र्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर बन गए हंै। यह वल्र्ड कप में मेसी की पहली हैट्रिक भी है। रोनाल्डो ने 2018 वल्र्डकप में 33 साल की उम्र में रूस के खिलाफ हैट्रिक गोल किए थे। अब मेसी ने 38 साल की उम्र में ऐसा करके रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मेसी की यह हैट्रिक खास मौके पर आई है। उन्होंने 2006 में 17 जून को ही फीफा वल्र्ड कप में अपना पहला मैच खेला था। 38 साल के मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ 17वें, 60वें और 76वें मिनट में गोल दागे।

वह 78 मिनट के बाद मैदान से बाहर चले गए। मेसी के इस दमदार प्रदर्शन से अर्जेंटीना ने गु्रप-जे के मुकाबले में अल्जीरिया को 3-0 से हराया। मेसी अब तक 11 इंटरनेशनल हैट्रिक लगा चुके हैं। मैच अमरीकी शहर कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में खेला गया। मेसी ने फीफा वल्र्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यह रिकॉर्ड जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज के नाम था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button