व्यापार

चढ़ता ही जा रहा है क्रूड, दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102 तो डीजल ₹95 के पार, आज का भाव जानिए

नई दिल्ली: क्रूड ऑयल के अंतरराष्ट्रीय बाजार (Crude Oil Market) में एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में इजाफा हुआ है। हालांकि, इंडियन बॉस्केट क्रूड के दाम में दो दिनों से कोई परिवर्तन नहीं दिखा है। शायद इसका ही असर है कि भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियां ने आज यानी गुरुवार, 4 जून 2026 को दाम में कोई बदलाव नहीं किया। बीते 12 दिनों से इसके दाम स्थिर हैं।

11 दिनों में 4 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीतने के बाद ही पेट्रोलियम कंपनियों ने 11 दिनों में चार बार दाम बढ़ा चुकी है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है। एक अनुमान के मुताबिक क्रूड ऑयल महंगा होने से सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और जेट फ्यूल पर करीब 750 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।

डीजल की कीमत क्या है

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।

कीमत बढ़ने के बाद पेट्रोल-डीजल की नई कीमत

शहरपेट्रोल का भाव रुपये प्रति लीटरडीजल का भाव रुपये प्रति लीटर
दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.5199.82
मुंबई111.2197.83
चेन्नई107.7799.55
नोएडा102.1297.56
चंडीगढ़101.5189.47
लखनऊ101.8995.36
पटना113.3799.36
रांची105.26100.49
भोपाल114.5799.64

क्रूड ऑयल के मामूली तेजी

कच्चा तेल का ग्लोबल बाजार बुधवार को गरम ही रहा था। इसके बाद गुरुवार की सुबह इस बाजार में जो शुरुआती रूझान दिखे, उसमें मानक ब्रेंट क्रूड के दाम में 1.89 फीसदी की बढ़ोतरी दिख रही है। सुबह के कारोबार में यह 97.81 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिख रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में भी 0.69 फीसदी की तेजी दिख रही है। इस समय यह $95.36 प्रति बैरल पर ट्रेड होता दिख रहा है। हां, इंडियन बॉस्केट क्रूड के भाव में पिछले दो दिनों से कोई बदलाव नहीं दिखा है और यह अभी भी 96.12 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड होता दिख रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button