मध्यप्रदेश

शराब के पैसे ना देने पर बुजुर्ग पर हमला, कंधे में धंसा चाकू लेकर चलता रहा पीड़ित; जांच शुरू

मध्य प्रदेश के सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने एक 55 साल के बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में चाकू बुजुर्ग के कंधे के पास धंस गया. घटना के बाद घायल बुजुर्ग कंधे में चाकू फंसे होने के बावजूद सड़क पर पैदल चलते नजर आया. इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी.

बदमाशों को शराब के लिए पैसे ना देने पर किया हमला 

जानकारी के अनुसार घायल की पहचान घनश्याम शर्मा (55) निवासी वल्लभ नगर वार्ड के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे वह खाना खाने के बाद पैदल टहलने निकले थे. इसी दौरान रास्ते में उन्हें 4 से 5 बदमाशों ने रोक लिया.

आरोप है कि बदमाशों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे, लेकिन घनश्याम शर्मा ने पैसे देने से इनकार कर दिया. इससे नाराज आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में चाकू उनके बाएं कंधे के पास धंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

वीडियो में बुजुर्ग कंधे में चाकू धंसे हुए चलता नजर आया

घटना के बाद घायल बुजुर्ग का कंधे में चाकू धंसे हुए सड़क पर चलते हुए वीडियो सामने आया, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी. वीडियो वायरल होने के बाद मोतीनगर पुलिस सक्रिय हुई. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस टीम अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज कर रही है. मामले में एफआईआर दर्ज की भी प्रक्रिया जारी है. एएसपी लोकेश सिन्हा के अनुसार पीड़ित बुजुर्ग ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button