छत्तीसगढ़
एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में खिला कमल, कांग्रेस को नहीं मिलती दिख रही एक भी सीट

देश भर में लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान हुआ है।16 मार्च 2024 को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई थी। परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले तमाम एग्जिट पोल्स में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। राज्य में कुल 11 लोकसभा की सीटें हैं जिनमें भाजपा 10 से 11 सीटें जीतती दिख रही है। वहीं कांग्रेस को एक सीट मिलने की संभावना है।
एग्जिट पोल्स में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा नुकसान
तमाम एग्जिट पोल्स में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। राज्य में कुल 11 लोकसभा की सीटें हैं जिनमें भाजपा 10 से 11 सीटें जीतती दिख रही है। वहीं कांग्रेस को एक सीट मिलने की संभावना है।इंडिया टुडे एक्सिस के एग्जिट पोल में भी छत्तीसगढ़ में भाजपा 10 से 11 सीटें जीत रही हैं वहीं कंग्रेस को एक सीट मिलने की उम्मीद है।



