उत्तरप्रदेश
UP Lok Sabha Election Voting Live: 13 सीटों पर मतदान जारी, सीएम योगी, अनुप्रिया समेत इन दिग्गजों ने डाला वोट

Election 2024 Phase 7 Polling Live News: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में यूपी की 13 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय, पंकज चौधरी और अनुप्रिया पटेल के अलावा अफजाल अंसारी समेत 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट
बसौली के बूथ नंबर 278 पर ईवीएम खराब
बांसगांव के ही बसौली विधानसभा के बूथ नंबर 278 पर सुबह पहला ईवीएम खराब हो गई। काफी प्रयास के बाद 7:40 बजे दूसरी ईवीएम लाई गई, लेकिन इस ईवीएम ने भी धोखा दे दिया। फिलहाल मतदाता इंतजार कर रहे हैं।
मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन
मऊ जिले में घोसी लोकसभा क्षेत्र में शांति माहौल में सात बजे से मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लगी है।


