ट्विशा शर्मा मौत: फरार पति पर इनाम तिगुना, मामले में पूर्व सैनिकों के बाद महिला आयोग भी कूदा, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मशहूर एक्ट्रेस और पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब बेहद हाई-प्रोफाइल हो चुका है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे ट्विशा के पति समर्थ सिंह पर इनाम की राशि को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दिया है। पुलिस कमिश्नर संजय सिंह के मुताबिक, मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी हर पहलू को खंगाल रही है। शुरुआती जांच में मामला बेल्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मृतका के परिवार ने इसे दहेज हत्या का मामला बताया है।
पोस्टमार्टम पर अदालती पेंच
इस बीच, भोपाल की एक अदालत ने मृतका के शव का मध्यप्रदेश से बाहर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की परिवार की याचिका को अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए खारिज कर दिया है। हालांकि, कोर्ट ने कटारा हिल्स थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि शव को ऐसी मर्चुरी में रखा जाए जहां वह खराब न हो। कोर्ट ने टिप्पणी की कि एम्स भोपाल की मर्चुरी में शव केवल -4 डिग्री सेल्सियस पर 4-5 दिन ही सुरक्षित रह सकता है। शव को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए -80 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत है। इस आदेश के बाद अब पीड़ित परिवार हाई कोर्ट का रुख करने की तैयारी में है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की सख्ती
मामले में राजनीतिक और सामाजिक दबाव भी लगातार बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा और पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार इस मामले की सीबीआई जांच के लिए केंद्र को पत्र लिखेगी। साथ ही कोर्ट की अनुमति मिलने पर शव को एम्स दिल्ली भेजने की व्यवस्था भी सरकार करेगी।
उपभोक्ता फोरम में तैनात मृतका की सास और सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह को हटाने की मांग पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हमारा विभाग सीधे इस पर फैसला नहीं लेता, लेकिन अतिरिक्त मुख्य सचिव को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और रिपोर्ट आते ही सख्त कदम उठाए जाएंगे।
गोविंद राजपूत, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री, मप्र
दूसरी ओर, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी से 7 दिनों के भीतर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने आरोपी समर्थ का पासपोर्ट जब्त करने और सीसीटीवी फुटेज जैसी अहम जानकारियां मांगी हैं।