छत्तीसगढ़

CG POLICE TRANSFER : 2 थाना प्रभारियों समेत 3 पुलिसकर्मियों के तबादले…देखें लिस्ट…!!

जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है, एसपी विजय पांडेय ने तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे थाना प्रभारी नवागढ़ को रक्षित केन्द्र जांजगीर भेजा गया है। निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय यातायात शाखा को थाना प्रभारी नवागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सउनि सियाराम यादव को थाना नवागढ़ से थाना बम्हनीडीह भेजा गया है।

वहीं जिले में अवैध रेत उत्खन्न एवं परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही एवं अंकुश लगाने की दृष्टि से “Illegal Mining Task Force” का गठन किया गया है, जिसके पर्यवेक्षण अधिकारी उमेश कुमार कश्यप अति. पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चांपा को बनाए गए हैं। टास्क फोर्स का मुख्यालय जांजगीर रहेगा, जिसमें रिस्पॉस टीम में कई अधिकारी-कर्मचारी हैं। इसका भी आदेश एसपी ने जारी किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button