खेल

कोलकाता के खिलाफ प्लेऑफ का टिकट पक्का करने उतरेगी रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु

रायपुर। प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु की टीम को अगर अंतिम चार में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित करनी है, तो उसके बल्लेबाजों को बुधवार को रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों के सामने आक्रामक प्रदर्शन करना होगा। आरसीबी ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन पिछले कुछ मैच में उसके बल्लेबाज अपेक्षित खेल नहीं दिखा पाए। पिछले मैच में वह क्रुणाल पांड्या के अद्र्धशतक और अंतिम ओवर में भुवनेश्वर कुमार के छक्के से ही लक्ष्य तक पहुंच पाई थी।

अब उसके बल्लेबाजों का सामना केकेआर के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण से होगा, जिसमें सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे रहस्यमयी स्पिनर शामिल हैं। उन्हें कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय जैसे घरेलू गेंदबाजों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से केकेआर ने शुरू में लडख़ड़ाने के बाद लगातार चार जीत दर्ज की हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button