छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2026 : सिमड़ा शिविर में सुगन्ती तिर्की को मिली ट्राइसाइकिल

— 3 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए

रायपुर--मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित  ‘सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मौके पर प्रदान किया जा रहा है।

इसी क्रम में जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिमड़ा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में एक दिव्यांग हितग्राही को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई तथा 3 हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

ग्राम सिमड़ा की सुगन्ती तिर्की को ट्राइसाइकिल मिलने से अब उनके आवागमन में सुविधा होगी और उन्हें दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वहीं डोम, नूपपति और रामेश्वर साय को पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए।

सुगन्ती तिर्की ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्राइसाइकिल मिलने से उनका जीवन काफी आसान हो जाएगा। वहीं पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन की इस संवेदनशील पहल के लिए धन्यवाद दिया।

सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button