अन्य खबरें

पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीटि जिंटा धर्मशाला पहुंचीं, हवाई अड्डे पर किया प्रशंसकों का अभिवादन

धर्मशाला,आईपीएल के रोमांच के बीच प्रीटि जिंटा रविवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ विशेष चार्टर विमान द्वारा गगल हवाई अड्डे पर पहुंचीं। जैसे ही प्रीटि जिंटा एयरपोर्ट से बाहर निकलीं, उन्होंने दोनों हाथ जोडक़र वहां मौजूद लोगों और प्रशंसकों का मुस्कुराते हुए अभिवादन किया। अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए हवाई अड्डे के बाहर लोगों की भीड़ जुटी रही। जानकारी के अनुसार, पिछले शनिवार को प्रीटि जिंटा मुंबई से विशेष चार्टर विमान द्वारा गगल हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई थीं। मगर खराब मौसम और तकनीकी कारणों के चलते उनका विमान गगल हवाई अड्डे पर नहीं उतर सका। बाद में सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए विमान को अमृतसर हवाई अड्डे की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि चार्टर विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे अमृतसर एयरपोर्ट पर ही खड़ा कर दिया गया था। इसके बाद प्रीटि जिंटा अपने परिवार के सदस्यों के साथ अमृतसर में ही रूकी रहीं। रविवार सुबह मुंबई से दूसरा विशेष चार्टर विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा। इसी विमान के माध्यम से प्रीटि जिंटा और उनके पारिवारिक सदस्यों को गगल हवाई अड्डे तक लाया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button