12 घंटे के अंदर 13 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 85 की रफ्तार से हवा; IMD का अपडेट

आज का मौसम 10 मई 2026: देश के लोगों को अभी तूफानी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से 10 मई के लिए यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी दी है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी कहर बरपा सकती है। पूर्वी भारत के राज्यों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 10 से 15 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान और गुजरात राज्य में और 12 और 13 मई को पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के क्षेत्र में निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। पूर्वी राजस्थान के ऊपर निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। किसानों को खुले में जाने से सावधान रहना होगा। भारी आंधी से फसल को नुकसान की आशंका है। तो चलिए जानते हैं आज यानी 10 मई को देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा। हम आपलोगों को हर जिले में बारिश का हाल भी बताएंगे…
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
- दिल्ली (10 मई- भीषण गर्मी पड़ेगी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 10 मई को खतरनाक लू वाली हवा चलेगी। वहीं, दिल्ली में आज यानी 10 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकती है।
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा
- उत्तर प्रदेश ( 12-14 मई बारिश-तूफान का अलर्ट): अलीगढ़, मेरठ, नोएडा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बदायूं, सिद्धार्थ नगर, सीतानगर, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, गोंडा, महाराजगंज में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, लखनऊ में आज यानी 10 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
- बिहार ( 10- 15 मई- बारिश-तूफान का अलर्ट): पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज और खगड़िया में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी किया है। पटना में आज यानी 10 मई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
- उत्तराखंड (10-14 मई- तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल,अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। वहीं, देहरादून में 10 मई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा
- हिमाचल प्रदेश (10- 13 मई बारिश- आंधी की चेतावनी): कुल्लू, मंडी, चंबा, शिमला, ऊना, सिरमौर, सोलन और ऊना में तेज आंधी के साथ बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है। वहीं, मनाली में आज यानी 10 मई को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा
- पंजाब (10-14 मई- बारिश-आंधी का अलर्ट): होशियारपुर, लुधियाना, पठानकोट, कपूरथला, अमृतसर, बठिंडा, मोगा, तरन तारन, मुक्तसर और जालंधर में मध्यम सेभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
| शहर | अधिकतम तापमान (10 मई) | न्यूनतम तापमान (10 मई) |
| दिल्ली | 38°C | 28°C |
| मुंबई | 34°C | 30°C |
| चेन्नई | 33°C | 28°C |
| कोलकाता | 33°C | 26°C |
| लखनऊ | 36°C | 27°C |
| पटना | 35°C | 26°C |
| रांची | 32°C | 22°C |
| भोपाल | 40°C | 28°C |
| जयपुर | 41°C | 29°C |
| शिमला | 25°C | 17°C |
| नैनीताल | 23°C | 18°C |
राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान ( 12 – 13 मई बारिश-आंधी की चेतावनी): सीकर, झुंझुनू, बीकानेर, भरतपुर, अलवर, अजमेर, जयपुर और जोधपुर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, आज यानी 10 मई को जयपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।



