ELECTION NEWS: भाजपा की बढ़त पर CM साय ने जताई खुशी: चुनावी रुझानों पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जनता के विश्वास और भाजपा सरकार के कार्यों का परिणाम

बलरामपुर। बलरामपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार सुबह बलरामपुर भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान CM साय ने पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शुरुआती रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। यह जनता के विश्वास और भाजपा सरकार के कार्यों का परिणाम है।
CM साय ने संबंधित राज्यों के मतदाताओं को दी बधाईइसी के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को बहुमत मिलने के रुझानों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया और संबंधित राज्यों के मतदाताओं को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति पर भरोसा जताया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं से की चर्चाबता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को बलरामपुर के प्रवास पर पहुंचे थे। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह वह भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। दौरे के समापन के बाद CM साय अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।



