अंतर्राष्ट्रीय

 ‘होर्मुज में माइन बिछाने वाली ईरानी बोट्स को गोली से उड़ा दो’, डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिकी नेवी को फरमान

वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना को आदेश दिया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग बिछाने वाली ईरानी बोट्स को गोली मारकर उड़ा दिया जाए। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लटेफॉर्म पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह आदेश सभी नावों पर लागू होता है, चाहे वह कितनी भी छोटी क्यों न हो। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरानी नौसेना को सभी जहाजों को डुबो दिया गया है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि समुद्र से बारूदी सुरंग हटाने वाले अमेरिकी जहाज इस इलाके में पहले से ही काम कर रहे हैं। ट्रंप का पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी सेना ने ईरानी तेल से जुड़े एक और टैंकर को जब्त कर लिया है। इस घटना ने तेहरान के साथ जलडमरूमध्य को लेकर तनाव को और बढ़ा दिया है।

मैंने अमेरिका की नेवी को आदेश दिया है कि वे किसी भी नाव को- चाहे वे कितनी भी छोटी क्यों न हों- गोली चलाकर नष्ट कर दें, जो होर्मुज जलडमरूमध्य के पानी में बारूदी सुरंगी बिछा रही हैं। इसमें कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति

होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगें

ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिकी माइनस्वीपर इस समय जलडमरूमध्य को साफ कर रहे हैं। इसके साथ ही बताया कि उन्होंने इन कोशिशों को ‘तीन गुना ज्यादा तेजी’ से जारी रखने का आदेश दिया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) की नेवी ने अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध शुरू होने के बाद होर्मुज डलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगे बिछाई हैं।

IRGC ने होर्मुज स्ट्रेट के 1400 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को खतरे वाला बताते हुए चेतावनी जारी है, जहां बारूदी सुरंगे हो सकती हैं। जहाजों को गुजरने के लिए IRGC ने ईरान के पास से एक सुरक्षित रास्ते का सुझाव दिया है, जिसे मंजूरी के बाद ही पार किया जा सकता है।

ट्रंप का होर्मुज पर ‘फुल कंट्रोल’ का दावा

अमेरिकी नेवी ने इस महीने कहा था कि उसके जहाज बारूदी सुरंगों को हटाने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे थे, लेकिन ईरान ने इस दावे को खारिज कर दिया। IRGC ने इस जलडमरूमध्य को पार करने की कोशिश करने वाले किसी भी सैन्य जहाज को हमले की धमकी दी। ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि अमेरिका का होर्मुज स्ट्रेट पर पूरा नियंत्रण है। उन्होंने लिखा, “अमेरिका की नेवी की मंजूरी के बिना कोई भी जहाज न तो अंदर आ सकता है और न ही बाहर जा सकता है। यह पूरी तरह से बंद है, जब तक ईरान कोई समझौता नहीं कर लेता।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button