राजनीति

पार्टी रुख का विरोध, मोदी सरकार की भाषा, क्या राज्यसभा जाने की ‘बैटिंग’ कर रहीं प्रियंका चतुर्वेदी?

नई दिल्ली: लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के पारित न होने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी रुख के खिलाफ जाकर इसे महिलाओं के लिए दुखद दिन बताया। साथ ही विधेयक के पारित न होने पर अफसोस जताया।

प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को लिखा, ‘भारत की उन महिलाओं के लिए दुखद दिन है, जो संसद या विधानसभा में खुद को देखना चाहती थीं।’ एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘महिला आरक्षण पर मेरा स्पष्ट रुख रहा है और मैं इसे आगे भी व्यक्त करती रहूंगी।’

‘राज्यसभा के लिए बैटिंग शुरू’

वहीं प्रियंका चतुर्वेदी की इस पोस्ट पर एक यूजर ने उन पर तंज कसते हुए कहा, आपने राज्यसभा सांसद बनने कि लिए बैटिंग शुरू कर दी है। वहीं प्रियंका ने सवाल किया कि, क्या आप मेरे बैटिंग कोच हैं?

‘राज्यसभा नहीं मांगा तो नहीं मिलेगा’

प्रियंका चतुर्वेदी के इस रिएक्शन का जवाब देते हुए यूजर ने कहा, आप एक अच्छी फिल्डिंग कोच हैं लेकिन राज्यसभा नहीं मांगा तो नहीं मिलेगा। प्रियंका ने फिर रिप्लाई देते हुए कहा, किसी ने कहा कि आप अच्छी गेंदबाज हैं, किसी ने कहा अच्छी बल्लेबाज हैं और अब आप कह रहे हैं कि फिल्डिंग में अच्छी हूं। तो इसका मतलब मैं एक अच्छी ऑलराउंडर हूं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button