छत्तीसगढ़

धमतरी : रील-फोटोग्राफी प्रतियोगिता 24 अप्रैल तक

धमतरी। प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध पर्यटन स्थलों से भरपूर धमतरी जिले को अब एक नया डिजिटल मंच मिलने जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा “धमतरी जिले के पर्यटन क्षेत्र/स्थल” विषय पर आधारित रील एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन आज शुक्रवार 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस अनोखी पहल के जरिए जिले की खूबसूरती को देश-दुनिया तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रतियोगिता में जिले के युवा, फोटोग्राफी के शौकीन और आम नागरिक भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों को धमतरी के प्रमुख और रमणीय स्थलों—गंगरेल बांध, रुद्री, सिहावा क्षेत्र, घने जंगलों और मनमोहक झरनों—की आकर्षक फोटो या रील तैयार कर भेजनी होगी। चयनित प्रविष्टियों को “Yuva Fest” के आधिकारिक इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर साझा किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को व्यापक पहचान मिलने का अवसर मिलेगा।

इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि विजेताओं का चयन पारंपरिक जजमेंट के बजाय सोशल मीडिया के जरिए किया जाएगा। जिन प्रतिभागियों की फोटो या रील को सबसे ज्यादा लाइक और कमेंट मिलेंगे, उन्हें विजेता घोषित किया जाएगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा, जिससे युवाओं में रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा की भावना को नया प्रोत्साहन मिलेगा। प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टियां व्हाट्सएप नंबर +91 6268 520 889 पर भेजनी होंगी।

प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है, ताकि धमतरी की प्राकृतिक धरोहर और पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान मिल सके। जिला प्रशासन का मानना है कि इस तरह की रचनात्मक प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देती हैं, साथ ही जिले की सकारात्मक छवि निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती हैं। यह पहल धमतरी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्थापित करने और पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोलने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हो सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button