व्यापार

बिक गयी मुकेश अंबानी की ये कंपनी, कौन बना नया मालिक

नई दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani Net Worth) की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल रिलायंस की एक स्टेप-डाउन सब्सिडियरी, रिलायंस रिटेल ने कंपनी को सूचित किया है कि इसने रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड (RPPMSL) में अपनी 100% इक्विटी हिस्सेदारी बेच दी है। कितने में हुई ये डील और कौन है खरीदार? आइए जानते हैं।

इसने खरीदी रिलांयस की कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार रिलायंस रिटेल ने RPPMSL में अपनी पूरी हिस्सेदारी जयपुर एन्क्लेव प्राइवेट लिमिटेड को बेची है। ये बिक्री डील कुल 274 करोड़ रुपये में हुई है। इसके नतीजे में, RPPMSL अब कंपनी की सब्सिडियरी नहीं रही।
खरीदार कंपनी के प्रमोटर / प्रमोटर ग्रुप / ग्रुप कंपनियों से संबंधित नहीं है।

कितना रहा था RPPMSL का रेवेन्यू?

31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए रिलायंस के कंसोलिडेटेड टर्नओवर में RPPMSL का योगदान ₹6,412.60 करोड़ था। वहीं 31 मार्च 2025 तक कंपनी की नेटवर्थ ₹342.45 करोड़ थी; जो रिलायंस के टर्नओवर और नेटवर्थ में क्रमशः 0.06% और 0.04% का योगदान देते हैं।

कितनी पुरानी है RPPMSL?

RPPMSL को पहले रिलायंस डिजिटल प्लेटफॉर्म एंड प्रोजेक्ट सर्विसेज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। इस कंपनी की स्थापना 2019 में हुई थी। यह IT इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, प्रॉपर्टी मैनेजमेंट और मैनपावर सपोर्ट में एक्सपर्टाइज रखती है और रिटेल और डिजिटल इनिशिएटिव्स में सहायता प्रदान करती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button