छत्तीसगढ़

बाराती बनकर पहुंची पुलिस ने आठ जुआरियों को किया गरफ्तार

सक्ती। फगुरम चौकी प्रभारी अनवर अली और साइबर सेल सक्ती की टीम ने ट्रेक्टर में बाराती बनकर कानाकोट खार नहर पर पहुंची और वहां जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफल रहे जबकि तीन फरार हो गए जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कानाकोट खार नहर किनारे कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डभरा सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में फगुरम चौकी प्रभारी अनवर अली और साइबर सेल सक्ती की संयुक्त टीम ने जुआरियों को पकडऩे के लिए बाराती का वेष धारण किया और बकायदा ट्रेक्टर में बाराती बनकर वहां पहुंचे और मौके से 8 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से 26,000 कैश, मोबाइल 7 नग (कीमत लगभग 1 लाख रुपये) और घटनास्थल पर लावारिस दो लग्जरी कारें (कीमत लगभग 30 लाख रुपये) जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार साहू (मिरचीद), शिवम साहू (नगरदा), संजय साहू (देवरहा), भेषज किशोर साहू (पोरथा), देवेन्द्र साहू (चांटीपाली), विरेन्द्र कुर्रे (लवसरा), राकेश कुमार सान्डे (झालरौन्दा), दीपक कुमार चन्द्रा (झालरौन्दा) शामिल है। पुलिस ने सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button