छत्तीसगढ़

गाने पर पुलिस आरक्षक को रील बनाने पर SSP ने किया लाइन अटैच

 बिलासपुर। पुलिस यूनिफॉर्म में रील बनाना एक आरक्षक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है।

यह मामला बिलासपुर का है, जहां आरक्षक देवानंद कैवर्त ने पुलिस यूनिफॉर्म में रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद इसे यूनिफॉर्म के दुरुपयोग और अशोभनीय आचरण माना गया। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने आदेश जारी कर आरक्षक देवानंद कैवर्त को मस्तूरी थाने से हटाकर रक्षित केंद्र, बिलासपुर अटैच कर दिया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। साफ है कि वर्दी की गरिमा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दें कि आरक्षक ने वर्दी में अपनी पत्नी के साथ हैलो रानी, ​​हाय रानी…. गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button