मध्यप्रदेश

बस स्टैंड पर अचानक गिर गई 5 मंजिला इमारत, कइयों के दबने की आशंका

नूपपुर : मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड स्थित अग्रवाल लॉज की 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई है। इस भीषण हादसे में दर्जनों लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।घटना अचानक उस शाम के समय हुई जब बस स्टैंड क्षेत्र में रोज की तरह आवाजाही जारी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इमारत गिरने से पहले तेज आवाज हुई और देखते ही देखते पूरा भवन जमींदोज हो गया रहा है।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में जुटे हुए हैं।भवन गिरने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। लिहाजा आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button