छत्तीसगढ़

5 लाख के इनामी PPCM ढेर, शव और हथियार बरामद

 सुकमा. नक्लसवाद के खात्मे की डेडलाइन (31 मार्च, 2026) से पहले सुकमा जिले के पोलमपल्ली क्षेत्र के जंगलों में आज नक्सलियों और डीआरजी जवानों के बीच मुठभेड़ हुई. जवानों के बुझाओं की ताकत एक बार फिर लाल आतंक पर भारी पड़ी. मुठभेड़ में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 लाख के इनामी नक्सली PPCM मूचाकी कैलाश को ढेर कर दिया. सर्चिंग के दौरान शव के साथ हथियार भी बरामद किया गया है.

दरअसल, सुकमा जिला के थाना पोलमपल्ली क्षेत्र अन्तर्गत जंगल पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की आसूचना पर डीआरजी टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. रविवार सुबह जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई. काफी देर तक रुक-रुककर फायरिंग होती रही. सर्चिंग  में नक्सली के शव के साथ हथियार बरामद किया गया. 

ग्रामीणों की हत्या, IED ब्लास्ट जैसी साजिशों में शामिल नक्सली ढेर

PPCM मूचाकी कैलाश, जो सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के पूलनपाड़ का निवासी है. वह नक्सली संगठन में प्लाटून नंबर 31 का सेक्शन कमांडर (PPCM) के पद पर सक्रिय था. उस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था. मूचाकी कैलाश पर कई गंभीर आरोप हैं, जिनमें नागरिकों की हत्या, सुरक्षा बलों पर हमले और IED ब्लास्ट की साजिश रचने जैसे मामले शामिल हैं. सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी, आज वह मुठभेड़ में मारा गया.

नक्सलियों से मुख्याधारा में लौटने की अपील (Sukma Naxal Encounter)

बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि माओवादी कैडरों के सामने आत्मसमर्पण और पुनर्वास का अवसर अब अपने अंतिम चरण में है. इसे अपनाने के लिए उनके पास बहुत सीमित समय शेष है। उन्होंने अपील की कि माओवादी कैडर इस अवसर का समझदारी से लाभ उठाएं, हिंसा के मार्ग को त्यागें और समाज की मुख्यधारा में लौटकर एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की शुरुआत करें.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button