खेल

पहले RCB को जिताया मैच, फिर अनुष्का को दिया फ्लाइंग किस, विराट ने यूं मनाया जश्न

बेंगलुरु: चेज मास्टर के नाम से मशहूर विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लक्ष्य का पीछा करने में उनका कोई सानी नहीं है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( आरसीबी ) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। 202 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रनों की कप्तानी पारी खेली जिसमें 5 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

पडिक्कल और पाटीदार का मिला साथ

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को देवदत्त पडिक्कल ने तूफानी शुरुआत दिलाई। पडिक्कल ने मात्र 26 गेंदों में 61 रनों की आतिशी पारी खेलकर हैदराबाद के गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी। उनके आउट होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने भी बहती गंगा में हाथ धोए और केवल 12 गेंदों में 31 रनों का कैमियो खेलकर रन रेट को काबू में रखा। हालांकि पूरे मैच के दौरान विराट कोहली एक छोर पर अंगद की तरह जमे रहे और सुनिश्चित किया कि टीम कहीं भी दबाव में न आए। टेस्ट और टी20 से दूरी बनाने के बावजूद कोहली की लय में कमी नजर नहीं आई।

अनुष्का शर्मा को दी फ्लाइंग किस

मैच जीतने के बाद चिन्नास्वामी का मैदान एक बेहद खास पल का गवाह बना। मैच विनिंग पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने स्टैंड्स में बैठी अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की ओर फ्लाइंग किस किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। स्टेडियम में मौजूद फैंस ने इस पल का जमकर लुत्फ उठाया। स्टैंड्स में स्मृति मंधाना, श्रेयंका पाटिल और जेमिमा रोड्रिगेज जैसी महिला क्रिकेटर्स की मौजूदगी ने भी इस ओपनिंग मैच की चमक बढ़ा दी।

डफी की धारदार गेंदबाजी से मिली जीत

बेंगलुरु की इस जीत की नींव गेंदबाजों ने पहले ही रख दी थी। अपना डेब्यू मैच खेल रहे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने पावरप्ले में ही हैदराबाद की कमर तोड़ दी थी। डफी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 22 रन देकर 3 विकेट झटके। हालांकि हैदराबाद ने ईशान किशन (80) की पारी की मदद से 201 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था लेकिन बेंगलुरु की बल्लेबाजी के आगे यह लक्ष्य भी बौना छोटा हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button