राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन, कहा- हर 2 मिनट में एक विमान उड़ेगा

नई दिल्ली। Jewar International Airport Inauguration Live Updates जैसे ही पीएम मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया एनसीआर की कनेक्टिविटी को पंख लग गए। 24 साल के इंतजार के बाद आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में नई ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरूआत हो गई।

साल 2001 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से जेवर में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल और एविएशन हब (टीआईएएच) का प्रस्ताव पेश किया था।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया, जिसमें लगभग विशाल जनसमूह उमड़ा। इस दौरान सुरक्षा के भी भरपूर इंतजाम किए गए थे। SPG ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालीहै।

संकट के समय में सभी साथ आएं- पीएम

पीएम मोदी ने युद्ध से उत्पन्न संकट को लेकर कहा कि इससे पूरे देश को एक साथ मिलकर लड़ना है। पीएम ने जनता और सभी राजनीतिक दलों से अपील की, इस प्रकार के संकट में ऐसी बातें करने से बचें जो देश के लिए नुकसानदायक है। जो भारत के हित में है वही भारत सरकार की नीति है। देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकत को देश की जनता कभी माफ नहीं करती। कोरोना के समय भी वैक्सीन को लेकर झूठ बोला गया। चुनाव के दौरान देश ने ऐसी राजनीति को नकार दिया। इसी के साथ ही पीएम मोदी ने सभी से संकट में साथ रहने को कहा और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ अपनी वाणी को विराम दिया।

28 Mar 202612:35:46 AM

अब घंटों का सफर मिनटों में: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, अब नमो भारत ट्रेन से घंटों का सफर मिनटों में हो रहा है। इन वर्षों में 17 लाख करोड़ रुपये हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर खर्च हुए।

28 Mar 202612:31:22 AM

पहले देश में नहीं थी हवाई जहाजों के सर्विसिंग की पर्याप्त सुविधा

हमारे देश में हवाई जहाजों के सर्विसिंग की पर्याप्त सुविधाएं ही नहीं थीं। आज भी 85 प्रतिशत जहाजों को सर्विसिंग के लिए विदेश भेजना पड़ता था। इसलिए हमने ठाना है कि हम एमआरओ क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाएंगे। यहां जेवर में भी आज एमआरओ सुविधा का उद्घाटन हुआ है, जिससे युवाओं को रोजगार, हवाई जहाजों का मेंटनेंस देश में ही हो सकेगा।

28 Mar 202612:31:04 AM

पीएम ने गिनाए उड़ान योजना के लाभ

हमने उड़ान योजना शुरू की थी जिसके चलते एक करोड़ 60 लाख लोगों ने हवाई यात्राएं कीं। इस योजना के तहत 29 हजार करोड़ की स्वीकृति दी गई। 

28 Mar 202612:26:49 AM

2014 के बाद बढ़ी एयरपोर्ट्स की संख्या

यहां के किसानों ने वो दिन भी देखे हैं जब कई सालों तक गन्ना किसानों का पैसा अटका रहता था लेकिन अब ऐसा नहीं होता। यह एयरपोर्ट प्रगति को भी उड़ान देते हैं। 2014 से पहले में देश में 74 एयरपोर्ट थे अब 120 से भी ज्यादा हैं। पहले की सरकारें मानती थीं कि हवाई यात्रा सिर्फ अमीरों के लिए होनी चाहिए लेकिन भाजपा सरकार ने सामान्य लोगों के लिए भी हवाई यात्रा उपलब्ध कराई।

28 Mar 202612:26:49 AM

इथेनॉल से देश को मिली संकट में राहत

पीएम ने आगे कहा, पश्चिमी यूपी में फूड प्रोसेसिंग यूनिट को बढ़ावा मिलेगा। यहां मैं अपने किसान साथियों का एक और बात के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं। आपके गन्ने से जो इथेनॉल बनाया गया, उससे देश को क्रूड साढ़े चार करोड़ बैरल कच्चा तेल कम विदेशों से मंगवाना पड़ा। किसानों के इस परिश्रम ने संकट के समय में देश को राहत दी।

28 Mar 202612:24:08 AM

‘पुराने सीएम नोएडा से इतने डरे थे कि कार्यक्रम में नहीं आए’

यहां दो फ्रेट कॉरिडोर भी बन रहे हैं। दादरी वो जगह है जहां दोनों कॉरिडोर आपस में मिलते हैं। यहां किसान जो उगाते हैं, व्यापारी जो बनाते हैं वो दुनिया के कोने-कोने तक जा सकेगा। यूपी दुनियाभर के निवेशकों के लिए आकर्षण बन रहा है। जिस नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था। सीएम ने पुरानी सपा सरकार की चुटकी लेते हुए कहा कि मैं जब यहां आया तो वह नहीं आए डर के मारे, मुझे भी कहा गया मत जाइए।

28 Mar 202612:18:01 AM

‘यहां से हर दो मिनट में होगी उड़ान’- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, यह ऐसा एयरपोर्ट बन रहा है जहां से हर 2 मिनट में एक उड़ान होगी। पहले सपा वालों ने नोएडा को लूट का एटीएम बनाया। लेकिन वही नोएडा आज यूपी के विकास का प्रतीक है। कांग्रेस व अन्य सरकारों ने 2002 से इस एयरपोर्ट को फाइलों में ही दबा रखा, इसकी नींव ही नहीं पड़ने दी। जब 2014 में हमारी सरकार बनी तो इसकी नींव भी पड़ी निर्माण भी हुआ और उद्घाटन भी हुआ।

28 Mar 202612:17:58 AM

संकट के समय में सरकार हर संभव कदम उठा रही

पीएम मोदी ने कहा कि यह पूरे विश्व के लिए संकट का समय है लेकिन हमारी सरकार जनता को राहत देने के लिए हर काम कर रही है। इसी दौरान चार प्रोजेक्ट हमने शुरू किए हैं। इसी कालखंड में नोएडा एयरपोर्ट समेत, कई काम हुए। ये सभी कार्य डबल इंजन सरकार का यूपी केविकास के लिए बड़ा कदम है। 

28 Mar 202612:12:03 AM

पीएम मोदी ने बोले सभी युवा दिखाई दे रहे

पीएम मोदी ने कहा, मैं जहां देख रहा हूं सब युवा दिखाई दे रहे हैं। आज हम विकसित भारत विकसित यूपी का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। आज देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्य में हो गया है यूपी। आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं। पहला इसका शिलान्यास करने का मौका दिया फिर उद्घाटन का मौका दिया।

28 Mar 202612:54:45 AM

पीएम मोदी बोले- अब उद्घाटन हो गया

पीएम मोदी ने मंच पर बोलना शुरू किया तो सबको हैरान कर दिया उन्होंने लोगों से पूछा, ‘उद्घाटन हो गया? नहीं अभी आधा काम हुआ है.. नहीं मैंने अभी सिर्फ पर्दा उठाया है। मैं चाहता हूं कि इसका उद्घाटन आप सब जो भी यहां हैं वो करें। इसलिए अपना मोबाइल फोन निकालिए और फ्लैश लाइट ऑन करिए और इसका उद्घाटन करिए। ये आपकी अमानत, आपका पुरुषार्थ, आपका भविष्य है। आप भारत माता की जय बोलकर, फ्लैश लाइट दिखाकर इसका उद्घाटन करिए। अब उद्घाटन हो गया…’

28 Mar 202612:06:28 AM

पीएम मोदी ने किया एयरपोर्ट का उद्घाटन

पीएम मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर एयरपोर्ट समेत लॉजिस्टिक हब और एमआरओ का भी उद्घाटन किया।

27 Mar 202611:59:55 PM

सीएम योगी ने सबका किया धन्यवाद

सीएम योगी ने सभी का धन्यवाद करते हुए अपना भाषण खत्म किया।

27 Mar 202611:55:33 PM

सीएम योगी ने अन्नदाताओं का भी किया धन्यवाद

सीएम योगी आगे बोले, यूपी के अंदर जो पोटेंशियल था वह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उससे जुड़ी सुविधाएं उसको निकालने में अहम भूमिका निभाएंगी। हम यहां के अन्नदाताओं का भी धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस एयरपोर्ट के लिए 13000 एकड़ भूमि दी जिसके लिए मैं उनका विशेष धन्यवाद करूंगा।

27 Mar 202611:52:35 PM

‘पुरानी सरकारों ने देश को डेवलपमेंट के बॉटलनेक के रूप में छोड़ा’

सीएम योगी ने आगे कहा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने अपने नकारेपन के कारण देश को डेवलपमेंट के बॉटलनेक के रूप में छोड़ दिया था। इसीलिए 2001 से 2017 तक यूपी ने जलालत झेली है। लेकिन अब पीएम मोदी के नेतृत्व में और 2017 के बाद डबल इंजन की सरकार आने के बाद अब यूपी बॉटलनेक से ब्रेकथ्रू के रूप में अपनी पहचान पेश कर रहा है।

27 Mar 202611:48:44 PM

सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

सीएम योगी ने कहा, आज का यह अवसर पीएम मोदी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है। आज का समय बेहद संशय भरा हुआ है और सारी दुनिया में पेट्रो उत्पादों के दाम बढ़ रहे हैं। लेकिन अपनी दूरदृष्टि से पीएम मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं। भारत में पेट्रो उत्पादों के दाम नियंत्रित हैं। अमेरिका जैसे देश में भी पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं, वहां अव्यवस्था का माहौल है। उन्हें कार्यक्रम रोकना पड़ रहा है और कोटा सिस्टम तक लागू करना पड़ रहा है। लेकिन भारत में सभी कार्य निर्बाध रूप से चल रहे हैं। मैं पीएम मोदी आपका आभार करता हूं। 

27 Mar 202611:44:20 PM

सीएम योगी ने शुरू किया भाषण

सीएम योगी ने अपने भाषण की शुरुआत वंदे मातरम और हर-हर महादेव के जयकारों से की। सीएम योगी ने कहा पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने कार्यक्रम  में उपस्थित अन्य लोगों जैसे यूपी की राज्यपाल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू समेत अन्य गणमान्य लोगों का अभिवादन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button