दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का आया सैलाब, 6ठे दिन टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड, अब 1000 करोड़ दूर नहीं

रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. जबकि 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू दिखाए गए थे. 2025 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘धुरंधर’ की इस सीक्वल ने रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफ़िस पर गर्दा उड़ाया हुआ है. ये फिल्म देश और दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. यहां तक कि रिलीज के छठे दिन भी इस फिल्म ने धुआंधार कमाई कर फिर इतिहास रच दिया है. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 6 दिनों में कितना कलेक्शन कर डाला है?
‘धुरंधर 2’ ने छठे दिन वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर सैलाब आया हुआ है. ये फिल्म इतनी स्पीड से हर दिन भारी-भरकम कलेक्शन कर रही है कि इसने हर किसी को हैरान कर दिया है. फिलहाल दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ छाई हुई है. इसके छठे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने विदेशों में कुल 231.57 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 919.00 करोड़ हो गया है.
वर्ल्डवाइड ‘धुरंधर 2’ ने छठे दिन चार फिल्मों को दी मात
‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में 919 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन के साथ चार फिल्मों को मात दे दी है और वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की टॉप 5 लिस्ट में पहुंच गई है. बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ो के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने रणबीर कपूर की फ़िल्म ‘एनिमल’ की लाइफ़टाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 2023 में दुनिया भर में कुल 917 करोड़ रुपये कमाए थे.इसके साथ ही इसने सलमान खान की बजरंगी भाईजान के वर्ल्डलाइड लाइफटआइम कलेक्शन 918.18 करोड़ को भी मात दे दी है.
वर्ल्डवाइड बॉलीवुड की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में (बॉलीवुड हंगामा के आंकड़े)
- दंगल- 1968.03 करोड़
- धुरंधर- 1350.83 करोड़
- जवान- 1148.32 करोड़
- पठान-1050.3 करोड़
- धुरंधर 2-919 करोड़
- बजरंगी भाईजान-918.18 करोड़
- एनिमल- 917.82 करोड़
- सीक्रेट सुपरस्टार- 875.78 करोड़
- स्त्री 2-874.58
‘धुरंधर 2’ ने छठे दिन भारत में कितना किया कलेक्शन?
इस फिल्म ने अपनी रिलीज के छठे दिन, यानी मंगलवार को 56.55 करोड़ रुपये का भारत में नेट कलेक्शन किया है. एंटरटेनमेंट ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क के मुताबिक इसके साथ ही इसकी घरेलू नेट कमाई भारत में 575.67 करोड़ रुपये हो गया है.
‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से कितनी है दूर?
‘धुरंधर 2′ ने महज रिलीज के 6 दिन में 9 सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और ये ऐसा करने वाली सबसे तेज फिल्म बन गई है. इसी के साथ अब ये 1000 करोड़ी बनने से इंचभर दूर है. फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि ये दूसरे वीकेंड से पहले इस उपलब्धि को हासिल कर लेगी. इसी के साथ ये अपने प्रीक्व के रिकॉर्ड को तोड़ने के भी करीब पहुंच जाएगी. बता दें कि ‘धुरंधर 2’ के पहले भाग ने कुल 1300 करोड़ रुपये कमाए थे, और उम्मीद है कि इसका सीक्वल अपने दूसरे वीकेंड में इसे पीछे छोड़ देगा.



