छत्तीसगढ़

CG SET 2024: छत्तीसगढ़ स्टेट एलिजबिलिटी टेस्ट 2024 के लिए शुरू हुए आवेदन; यहां से कर सकते हैं अप्लाई, 9 जून है अंतिम तारीख

रायपुर, 16 मई 2024

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन किया जाना है। राज्य पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जून तक लिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यापम के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के कार्यक्रम अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 13 मई और अंतिम तिथि 9 जून है। त्रुटि सुधार की सुविधा 10 जून से 12 जून तक रहेगी। परीक्षा 21 जुलाई 2024 को संभावित है।


पात्रता परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार की परीक्षा शुल्क नहीं ली जाएगी। पात्रता परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाईट vyapam.cgstate.gov.in और https://vyapamaar.cgstate.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button