छत्तीसगढ़

CG में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या : ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर थे पदस्थ, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

नारायणपुर जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने बीच मोहल्ले में घुसकर विक्रम बैस को गोली मारने के बाद फरार हो गये। मोहल्ले में गोली चलने की आवाज सुनने के बाद क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकले। मौके पर विक्रम बैस की लहूलुकान लाश देखने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस हत्याकांड की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता विक्रम बैस नारायणपुर ब्लाॅक कांग्रेस के उपाध्यक्ष के साथ ही परिवहन संघ के सचिव थे। बताया जा रहा है कि आज रात विक्रम बैस बखरुपारा में मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर बीच मोहल्ले में घुसकर विक्रम बैस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद फरार हो गये। मोहल्ले में गोली चलने की आवाज सुनने के बाद कालोनी के लोग बाहर निकले, तो उन्होने विक्रम बैस को लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा देखा।

बीच मोहल्ले में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता विक्रम बैस को तीन गोली लगी है। इस हत्याकांड के पीछे किसका हाथ है, इसका अभी खुलासा नही हो सका है। पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button