छत्तीसगढ़

नक्सल उन्मूलन अभियान : टिफिन बम व डेटोनेटर के साथ 45 लाख के ईनामी 14 नक्सली गिरफ्तार

प्रमोद मिश्रा

बीजापुर, 14मई 2024।

जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी बीजापुर एवं थाना गंगालूर की संयुक्त बल टीम ग्राम मुतवेंडी- पीडिय़ा की ओर निकली थी। अभियान से वापसी के दौरान सोमवार को पुलिस पार्टी द्वारा पीडिय़ा- मुतवेंडी के मध्य जंगल से विस्फोटक एवं नक्सली संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री के साथ 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार सभी नक्सली मिलिट्री कंपनी नम्बर 02 एवं गंगालूर एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय रहे हैं। नक्सलियों से पूछताछ कर मार्ग में आईईडी प्लांट करने के लिये छुपाये गये 4 नग टिफीन बम, 2 नग कुकर बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, जिलेटीन स्टीक एवं नक्सली संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री, गैती, फावड़ा, सब्बल, पटाखा बरामद किया गया है। नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी को बड़ा नुकसान पहुचाने की नीयत से पीडिय़ा- मुतवेंडी मार्ग पर आईईडी लगाने की योजना थी। गिरफ्तार सभी 14 नक्सलियों के विरूद्ध थाना गंगालूर में कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।


गिरफ्तार नक्सलियों में रेनु कोवासी मिलिट्री कंपनी नम्बर 2 पीपीसीएम, ईनामी 8 लाख, मंगली अवलम, गंगालूर एरिया कमेटी, एसीएम, ईनामी 08 लाख, बिच्चेम उईका, गंगालूर एरिया कमेटी, एसीएम, ईनामी 05 लाख, शर्मिला कुरसम, गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या, ईनामी 05 लाख, क्ष्मी ताती, गंगालूर एरिया कमेटी सदस्या, ईनामी 05 लाख, बबीता हेमला, मिलिट्री कंपनी नम्बर 02, पीएम, ईनामी 02 लाख, सावित्री पूनेम, मिलिट्री कंपनी नम्बर 02, पीएम, ईनामी 02.00 लाख, मैनू ओयाम ऊर्फ लच्छु, डिविजन टेलर टीम, पीएम, ईनामी 02 लाख, पायकी माड्वी, मिलिट्री कंपनी नम्बर 02, सदस्य, ईनामी 02 लाख, टोकलू माड़वी, गंगालूर एलओएस सदस्य, ईनामी 1 लाख, सन्नू लेकाम, डीएकेएमएस अध्यक्ष पीडिय़ा, ईनाम 1 लाख, बिच्चेम कुंजाम, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, लखू पूनेम, जीआरडी कमांडर (इतावर) तथा पाण्डू मुचाकी, भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पीडिय़ा शामिल है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button