राष्ट्रीय

अरविंद केजरीवाल का अंतरिम जमानत के बाद पहला बड़ा कदम, कल विधायकों की होगी बैठक, एजेंडे को लेकर सस्पेंस

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई. इसके साथ ही जेल से बाहर आकर केजरीवाल ने अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है. आज केजरीवाल दिल्ली में एक रोड शो करने जा रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल पहली बार पार्टी की एक बड़ी बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक कल आम आदमी पार्टी की एक बड़ी बैठक होने वाली है. बताया गया है कि दिल्ली में CM अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ी बैठक बुलाई है. जिसमें दिल्ली के सभी विधायकों के साथ केजरीवाल साथ बैठक करेंगे. यह बैठक दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर कल सुबह होगी. तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद CM केजरीवाल की यह पहली बड़ी बैठक है.

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी. जस्टिस संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार केजरीवाल को दो जून को आत्मसमर्पण करना होगा और जेल वापस जाना होगा.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button