छत्तीसगढ़

सीएम जोरा मॉल में मंत्रियाें के साथ देखी फिल्म ‘शतक’

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार शाम मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ जोरा मॉल पहुंचे, जहां उन्होंने संघ की सौ वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ देखी। मुख्यमंत्री के साथ कई कैबिनेट मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे।

फिल्म प्रदर्शन के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा, राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री गुरु खुशवंत सहित अन्य विधायक उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 100 वर्षों की यात्रा, संगठन के विकास, सामाजिक गतिविधियों और विचारधारा को दर्शाती है।

फिल्म को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में विशेष उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों के जोरा मॉल पहुंचने पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मॉल परिसर में आम दर्शकों के बीच भी खासा उत्साह नजर आया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button