अंतर्राष्ट्रीय
भारत आ रहे कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। वे मुंबई और नई दिल्ली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।
कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कार्नी पहले मुंबई जाएंगे और फिर नई दिल्ली। नई दिल्ली में वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
कनाडा-भारत संबंधों को मजबूत करने पर फोकस
दोनों नेता व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और एआई, प्रतिभा और संस्कृति तथा रक्षा क्षेत्रों में महत्वाकांक्षी साझेदारियों के साथ कनाडा-भारत संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। कार्नी कनाडा में निवेश के अवसरों की पहचान करने और दोनों देशों के व्यवसायों के बीच नई साझेदारियां बनाने के लिए शीर्ष उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे।



