राष्ट्रीय

लश्कर के निशाने पर हिंदुस्थान के धार्मिक स्थल!.. खुफिया इनपुट के बाद दिल्ली में मंदिरों के आसपास हाई अलर्ट

नई दिल्ली

इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए धमाके के बाद पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोयबा ने बदले के तहत हिंदुस्थान में बम धमाके को अंजाम देने की योजना बनाई है। इसका इनपुट मिलते ही दिल्ली में शनिवार को प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई। इसमें लाल किला और चांदनी चौक के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम तब उठाया गया जब खुफिया एजेंसियों ने देश में संभावित आतंकवादी गतिविधियों की सूचना दी।
खुफिया जानकारी के अनुसार, विशेष तौर पर चांदनी चौक इलाके के एक मंदिर को संभावित खतरे की चेतावनी के तहत चिह्नित किया गया है। सूत्रों के अनुसार, लश्कर के आतंकवादी संभावित रूप से आईईडी का उपयोग कर हमले की योजना बना सकते हैं। यह योजना पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ६ फरवरी को मस्जिद में हुए धमाके के जवाब में की जा रही कार्रवाई से जुड़ी बताई जा रही है।
बम-डॉग स्क्वॉड के साथ त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात!
हिंदुस्थान में संभावित आतंकी खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रख रही हैं। मुख्य रूप से सीसीटीवी वैâमरों, वाहन जांच, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल और चौकसी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, बम निरोधक दल, डॉग स्क्वॉड और त्वरित प्रतिक्रिया दल को भी रणनीतिक स्थलों पर तैनात किया गया है।
इस चेतावनी की पृष्ठभूमि में पिछले साल १० नवंबर २०२५ को लाल किले के पास हुई कार बम धमाके की घटना भी याद आती है। उस विस्फोट में कम से कम १३ लोगों की मौत हुई थी और २० से अधिक लोग घायल हुए थे। धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर १ के पास एक कार में लगे विस्फोटक से हुआ था, जिससे आसपास की कई गाड़ियां भी जल गई थीं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत पुलिस या आपातकालीन सेवाओं को जानकारी दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है, यह सुरक्षा बढ़ाना केवल एक सावधानीपूर्ण कदम है। खुफिया एजेंसियां वर्तमान में इन सूचनाओं की और जांच कर रही हैं और संभावित खतरों की पुष्टि कर रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button