आज Onesource और Special Pharma समेत इन शेयरों से होगा प्रॉफिट, तेजी के संकेत

नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार में बीते मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 174 अंक के फायदे में रहा था। वहीं, एनएसई निफ्टी 42 अंक मजबूत हुआ था। बैंक, आईटी और पूंजीगत वस्तुओं से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार बढ़त में रहा था। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 173.81 अंक यानी 0.21 फीसदी चढ़कर 83,450.96 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सूचकांक ऊंचे में 83,598 अंक तक गया था। नीचे में इसने 82,987.43 अंक का स्तर छुआ था। इसी तरह 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 42.65 अंक यानी 0.17 फीसदी बढ़कर 25,725.40 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में आईटीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, टाइटन, अडानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सन फार्मा, मारुति सुजुकी इंडिया, इंडिगो, भारतीय स्टेट बैंक और टेक महिंद्रा प्रमुख रूप से फायदे में रहे थे। दूसरी ओर, नुकसान में रहने वाले शेयरों में इटर्नल, टाटा स्टील, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल थे।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Fractal Analytics, Infosys, Newgen, Praj Industries, Onesource Special Pharma, Aegis Vopak Terminals और PCBL India शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Eternal, Tata Steel and Trent, Kwality Wall’s, Ola Electric, Engineers India Limited (EIL), Hindustan Copper, Brainbees Solutions (FirstCry), GMDC और SRF के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।



