उत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

हाईवे पर हिसाब! मुख्तार अंसारी के सबसे खास गुर्गे बॉबी का दिनदहाड़े काम तमाम

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बीते शुक्रवार को गैंगवार की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसमें बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी और कुख्यात अपराधी शोएब उर्फ बॉबी की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। यह वारदात नगर कोतवाली क्षेत्र के असैनी मोड़ पर उस समय हुई, जब बॉबी अपनी कार से लखनऊ से बाराबंकी लौट रहा था।

जेलर हत्याकांड का मुख्य आरोपी था बॉबी
शोएब किदवई उर्फ बॉबी कोई साधारण अपराधी नहीं था, बल्कि वह बाराबंकी का हिस्ट्रीशीटर (HS-5A) था। 4 फरवरी 1999 को लखनऊ में हुए बहुचर्चित जेलर रमाकांत तिवारी हत्याकांड में बॉबी का नाम प्रमुखता से सामने आया था। उसे मुख्तार अंसारी और संजीव माहेश्वरी उर्फ ‘जीवा’ का दाहिना हाथ माना जाता था।

फिल्मी स्टाइल में हुई वारदात: 10 राउंड फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों की संख्या आधा दर्जन के करीब थी। हमलावर कार और मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। उन्होंने हाईवे पर बॉबी की कार को घेरा और प्रतिबंधित बोर के हथियारों से करीब 10 राउंड फायरिंग की। बॉबी को कुल 4 गोलियां लगीं, जिनमें से एक उसके चेहरे पर मारी गई थी। शुरुआती जांच में 32 बोर के असलहे के इस्तेमाल की बात सामने आई है।

पुलिस महकमे में हड़कंप, 5 टीमें गठित
दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार खुद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने वारदात स्थल का मुआयना किया और बाराबंकी एसपी अर्पित विजयवर्गीय को मामले के जल्द खुलासे के सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद के एंगल से जोड़कर देख रही है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस की 5 विशेष टीमें गठित की गई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button