छत्तीसगढ़

संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम में कोंडागांव के कलाकारों ने वाद्य यंत्रों की मनमोहक प्रस्तुति से मोहा सबका मन

वाद्य यंत्रों के प्रदर्शन और आंचलिक साहित्य में कोंडागांव जिला प्रथम

कोंडागांव । जनजातीय संस्कृतियों और परंपराओं से सजे संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम का भव्य समापन  आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का मनोहारी प्रदर्शन विभिन्न जिलों से आए कलाकारों द्वारा किया गया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम कलेपाल के रजऊ मंडावी और उनके साथियों वाद्य यंत्रों के प्रदर्शन और आंचलिक साहित्य प्रदर्शन में उत्तम नाईक प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को चेक और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शासन द्वारा जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु आयोजित बस्तर पंडुम में रजऊ मंडावी और उनके साथियों ने बस्तर की पारंपरिक वाद्य यंत्रों मांदर, कोटोडका, मोहिर, निशान, ढोल सहित लगभग 19 वाद्य यंत्र से मनमोहक प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ शासन की यह आयोजन न केवल विलुप्त होती लोककलाओं, नृत्य, गीत और संगीत को संरक्षित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का भी सशक्त प्रयास है। इस मंच के माध्यम से युवाओं में अपनी परंपराओं के प्रति गर्व की भावना विकसित हो रही है। इन अमूल्य सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजना और विरासत पीढ़ी दर पीढ़ी आगे में यह महत्वपूर्ण पहल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button