महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के स्कूल में पाकिस्तानी गाने पर बच्चों को डांस कराने पर घमासान

यवतमाल : महाराष्ट्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। मामला उमरखेड नगर परिषद के एक स्कूल का है। यहां 31 जवनरी को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने एक पाकिस्तान के देशभक्ति गीत पर डांस किया, इस दौरान बच्चों के हाथ में तलवारें नजर आईं। इस डांस का वीडियो वायरल होने के बाद घमासान शुरू हो गया। आनन-फानन में शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं भाजपा नगरसेवक गोपाल कलाने ने पुलिस से शिकायत भी की है।

बीजेपी पार्षद गोपाल ने कहा कि यह कार्यक्रम सत्तारूढ़ जनशक्ति पैनल के महापौर, अध्यक्ष और नगरसेवकों की उपस्थिति में हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि यवतमाल का सरकारी उर्दू स्कूल बच्चों को नन्हे मुजाहिद बना रहा है?


गाने में इस्लाम के दुश्मनों पर हमले की बात

बीजेपी पार्षद ने कहा कि स्कूल में पाकिस्तानी सेना के 1965 के युद्ध गीत पर तलवारों के साथ डांस किया गया। इस गाने में इस्लाम के दुश्मनों पर हमले का आह्वान किया गया है। बच्चे इस गाने पर नाच रहे हैं और नंगी तलवारें घुमा रहे हैं। गोपाल कलाने ने कहा कि यह शिक्षा नहीं है, यह तो करदाताओं के पैसे पर किया जा रहा शुद्ध दुष्प्रचार और भारत-विरोधी प्रचार है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button