छत्तीसगढ़

7 को व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर 1 बजे तक बंद

रायपुर। लोकसभा के तीसरे चरण में प्रदेश की सात लोकसभा सीटों के लिए 7 मई मतदान होना है और इसको लेकर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने प्रदेश की व्यापारिक प्रतिष्ठान को दोपहर 1 बजे तक बंद करने का निर्णय लिय है।


छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर पारवानी ने सभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों को चि_ी लिखकर कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जागरूकता के लिए चेम्बर द्वारा चलाए जा रहे महाभियान पहले मतदान फिर दुकान के तहत 7 मई को सभी व्यापारी एसोसिएशन, संगठन इकाईयां और पदाधिकारी सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करे। उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग प्रजातंत्र के लिए अनिवार्य है। पारवानी ने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ की सफलता के लिए मंगलवार को सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर 1 बजे के बाद ही खोले जाए।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button