Aaj ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 5 फरवरी का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 5 February 2026: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में। चंद्रमा कन्या राशि में, सूर्य, शुक्र, मंगल, मकर राशि में। बुध, और राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं
मेष राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि: महत्वपूर्ण निर्णय भावुकता में आकर मत लीजिएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा समय रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि: भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा, लेकिन थोड़ा गृह कलह हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि: पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। एक अच्छे समय का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु पास रखें
सिंह राशि: धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। शत्रुओं पर दबदबा कायम है, लेकिन शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी तो थोड़ा डिस्टर्बेंस रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।
कन्या राशि: सौम्यता के प्रतीक बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छी स्थिति में है। प्रेम, संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। क्रोध पर काबू रखें। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि: चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। घर का तापमान बढ़ा रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें
वृश्चिक राशि: धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेगी। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि: सरकारी तंत्र से लाभ होगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
कर राशि: भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। क्रोध पर काबू रखें। लाल वस्तु का दान करें।
कुंभ राशि: परिस्थितियां प्रतिकूल है। चोट चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क ना लें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि: जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात होगी। आय के नए-नए साधन बनेंगे। वंडरफुल टाइम। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।



