उत्तरप्रदेशराज्य
नामांकन के अंतिम दिन रायबरेली से राहुल उतरे मैदान में

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। रायबरेली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर जो कुहरा छाया हुआ था वह छंट गया। कांग्रेस ने नामांकन के आखरी दिन रायबरेली से राहुल गांधी को चुनाव मैदान में उतारा। इसी के साथ अमेठी से गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किये गये।
राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राहुल के साथ कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं।


