छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन : टुटेजा-ढेबर समेत अन्य आरोपियों के 205 करोड़ की संपत्ति अटैच

रायपुर, 3 मई 2024। ईडी ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़े आरोपियों की लगभग 205.49 करोड़ की संपत्ति अटैच कर दी है। अटैच संपत्तियों में बड़े होटल और बहुमंजिली इमारतें शामिल हैं। बताया गया है कि, इन संपत्तियों में से ज्यादातर राजधानी रायपुर के मुख्य स्थानों,स्टेशन रोड और शंकर नगर जैसे महंगे इलाके में हैं। जब्त प्रापर्टीज की कीमत लगभग 205 करोड़ बताई गई है।

इस बात की जानकारी जानकारी ईडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में पोस्ट करके दी है। ईडी ने उसमें लिखा है कि, इन संपत्तियों में 18 चल और 161 अचल संपत्तियां हैं। इसका संबंध पूर्व आईएएस अफसर अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर और शराब घोटाले से जुड़े अन्य लोगों से है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button