राष्ट्रीय

सलमान खान केस के आरोपी ने पुलिस कस्‍टडी में की आत्‍महत्‍या, बेडशीट के टुकड़े से टॉयलेट में लगाई फांसी

सलमान खान के घर के बाहर पिछले दिनों गोलीबारी मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों में से एक ने लॉकअप में खुदकुशी कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किए अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में खुदकुशी की कोशिश की और उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, हॉस्पिटल में उस आरोपी की जान बचाई नहीं जा सकी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बेडशीट का टुकड़ा ले जाकर उसका फंदा बनाया और फांसी लगा ली। हालांकि आरोपी अनुज थापन की इस कथित खुदकुशी पर पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

आरोपी अनुज थापन 32 साल का था। उस पर सुपरस्‍टार सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले शूटर्स को हथियार मुहैया करवाने का आरोप था। पहले खबर आई थी कि अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में अपनी जान देने की कोशिश की और फिर घटना के बाद उसे मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल, सीएसएमटी ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनुज थापन मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर क्राइम ब्रांच में पुलिस कस्टडी के टॉयलेट में बेडशीट का एक टुकड़ा ले गया और उससे फांसी लगाकर जान दे दी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button