रायपुर में भारत के सबसे आधुनिक वर्ल्ड-क्लास थीम और वाटर पार्क ‘Amuse O Rama’ की शुरुआत 7 फरवरी से, CM साय करेंगे उद्घाटन

:रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनोरंजन परिदृश्य में एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। राजधानी रायपुर अब केवल प्रशासनिक और व्यापारिक केंद्र ही नहीं, बल्कि मध्य भारत की नई एंटरटेनमेंट कैपिटल के रूप में उभरने को तैयार है। शहर के भीतर विकसित किया गया भारत का सबसे आधुनिक और वर्ल्ड-क्लास इंटीग्रेटेड थीम एवं वाटर पार्क ‘Amuse O Rama’ अब उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है। इस भव्य परियोजना का उद्घाटन 7 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से किया जाएगा, जबकि आम जनता के लिए पार्क 8 फरवरी से खोल दिया जाएगा।
बता दें कि यह पार्क न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे मध्य भारत के लिए मनोरंजन, पर्यटन और निवेश की दृष्टि से एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
मध्य भारत का पहला इंटीग्रेटेड वर्ल्ड-क्लास वाटर एवं थीम पार्क
Amuse O Rama को महज एक वाटर पार्क या थीम पार्क के रूप में नहीं, बल्कि One-Stop Entertainment Destination के रूप में विकसित किया गया है। यहां एक ही परिसर में रोमांच, फैमिली एंटरटेनमेंट, अत्याधुनिक तकनीक, उच्च सुरक्षा मानक और सांस्कृतिक मूल्यों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
पार्क को अंतरराष्ट्रीय डिज़ाइन और वैश्विक सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है, ताकि हर उम्र के लोग यहां बेफिक्र होकर मनोरंजन का आनंद ले सकें।
वर्ल्ड-क्लास वाटर पार्क, 5,000 लोगों की दैनिक क्षमता
Amuse O Rama का वाटर पार्क प्रतिदिन 3,000 से 5,000 आगंतुकों को समायोजित करने की क्षमता रखता है। यहां मौजूद हर राइड और जोन को खास तौर पर फैमिली-फ्रेंडली और सुरक्षित बनाया गया है।
मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं—
- वेव पूल: एक साथ 1,500 लोगों की क्षमता, समुद्री लहरों जैसा वास्तविक अनुभव
- इंटरनेशनल स्टैंडर्ड स्विमिंग पूल: प्रोफेशनल डिज़ाइन और उच्च सुरक्षा मानक
- लेज़ी रिवर और किड्स स्लाइड्स: बच्चों के लिए रंगीन, सुरक्षित और थीम-आधारित स्लाइड्स
- किड्स पार्क: छोटे बच्चों के लिए अलग से डिज़ाइन किया गया सुरक्षित और शैक्षणिक मनोरंजन जोन
रोमांच की नई ऊंचाइयां: पहली बार मध्य भारत में
Amuse O Rama को खास बनाता है यहां मिलने वाला ऐसा एडवेंचर, जो अब तक केवल महानगरों या विदेशों तक सीमित था।
- भारत का पहला ग्लास ब्रिज (वाटर पार्क के भीतर): कांच से बना यह पुल नीचे बहते पानी का रोमांचक नज़ारा दिखाता है
- मध्य भारत का पहला ड्रॉप टावर: ऊंचाई से गिरते रोमांच का अद्भुत अनुभव
- भारत की पहली ‘क्रोको कार्नेज’ वाटर राइड: यूनिक थीम और कहानी पर आधारित यह राइड देश में पहली बार पेश की जा रही है
- फ्लाइंग चेयर राइड: हवा में झूलता रोमांच, बच्चों और बड़ों दोनों के लिए
- मध्य भारत का पहला वाटर पार्क लिफ्ट सिस्टम: वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा
फैमिली-फोकस्ड और महिलाओं-बच्चों के लिए सुरक्षित पार्क
Amuse O Rama को मध्य भारत का पहला ‘Family Important Theme Park’ कहा जा रहा है। यहां सुरक्षा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। प्रशिक्षित लाइफगार्ड, आधुनिक सेफ्टी सिस्टम, साफ-सुथरे चेंजिंग रूम, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं पार्क को और भी भरोसेमंद बनाती हैं।
टेक्नोलॉजी में भी आगे: स्मार्ट बैंड सिस्टम
तकनीक के मामले में भी Amuse O Rama एक कदम आगे है। यहां स्मार्ट बैंड सिस्टम लागू किया गया है, जिसके जरिए—
- एंट्री
- फूड और शॉपिंग
- कैशलेस और झंझट-मुक्त अनुभव
सुनिश्चित किया जाएगा। यह सिस्टम न सिर्फ सुविधा बढ़ाता है, बल्कि समय और सुरक्षा दोनों की बचत करता है।
शुद्ध शाकाहारी भोजन और मल्टी-एक्टिविटी जोन
पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए पार्क में 100% शुद्ध शाकाहारी फूड कार्ट्स की व्यवस्था की गई है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर स्वाद का ध्यान रखा गया है।
इसके अलावा यहां गो-कार्टिंग, मल्टी-एक्टिविटी एंटरटेनमेंट जोन और दिनभर चलने वाला नॉन-स्टॉप फन भी उपलब्ध रहेगा।
भव्य उद्घाटन समारोह, राज्य के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी
Amuse O Rama के उद्घाटन समारोह में राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित कई कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर और विभिन्न बोर्ड-निगमों के अध्यक्ष अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। यह उपस्थिति इस परियोजना के महत्व को और भी रेखांकित करती है।
सिर्फ एक पार्क नहीं, एक नई शुरुआत
Amuse O Rama का उद्घाटन केवल एक मनोरंजन स्थल का शुभारंभ नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में खुशियों, पर्यटन और रोजगार की नई शुरुआत है। बृजलाल गोयल और सुरेश गोयल के मार्गदर्शन, मनोज गोयल की दूरदर्शी सोच और विकास गोयल व आशीष गोयल के नेतृत्व में यह परियोजना रायपुर को राष्ट्रीय मनोरंजन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने जा रही है।
अब मनोरंजन के लिए न मुंबई जाना पड़ेगा, न दिल्ली। Amuse O Rama के साथ छत्तीसगढ़ को मिल रहा है अंतरराष्ट्रीय स्तर का, आधुनिक और फैमिली-फोकस्ड एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन।



