मध्यप्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश लोकसभा : मोहन सरकार के इन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में? हाईकमान का फैसला

मध्यप्रदेश लोकसभा : मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनावों के दो चरण पूरे हो चुके है। 7 मई को तीसरे चरण का मतदान होना है। पहले और दूसरे चरण में कम मतदान प्रतिशत रहा। कम मतदान के चलते राजनैतिक दलों को चिंता सताने लगी है। सबसे ज्यादा चिंता भाजपा को है। बीते दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अचानक देर रात भोपाल पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक होटल में चुनिंदा नेताओं के साथ बैठक की थी।

बीजेपी सूत्रों का कहना है कि अमित शाह ने भाजपा नेताओं को मतदान प्रतिशत बढ़ाने का टारगेट दिया है। शाह ने साफ तौर पर कहा है कि जिन विधायकों के क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत 100 प्रतिशत के आसपास रहेगा उसे मंत्री पद संभवता दिया जा सकता है। वहीं मंत्रियों को भी उनकी कुर्सी जाने की हिदायत दी है। इसी के चलते प्रदेश के कुछ चुनिंदा मंत्रियों की कुर्सी अब खतरे के कटघरे में आ गई है।

खतरे का क्या कारण?

दरसअल, मध्यप्रदेश के पहले चरण में प्रदेश की 29 सीटों में से 6 सीटों पर मतदान हुआ था। इन सीटों पर साल 2019 के लोकसभा चुनावों के मुकाबले 7.1 प्रतिशत कम मतदान हुआ। जबकि दूसरे चरण में भी 2019 के चुनावों की तुलना में 9.1 प्रतिशत मतदान हुआ। ये 12 सीटें वहीं है जहां से मोहन सरकार के 12 मंत्री आते है। बीजेपी आलाकमान साफ कर चुका है कि जिन इलाकों में कम मतदान होगा वहां के मंत्रियों की कुर्सी छीनी जा सकती है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत के आधार पर विधायकों का रिपोर्ट कार्ड भी बनाया जाएगा। जो विधायक सबसे अव्वल रहेगा उसे मंत्री बनाया जा सकता है।

इन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में?

मंत्री प्रहलाद पटेल : मोहन सरकार के कद्दावर मंत्री प्रहलाद पटेल नरसिंहपुर सीट से विधायक है और यह सीट होशंगाबाद लोकसभा में आती है। बीते महीनों पहले हुए विधानसभा चुनावों के दौरान नरसिंहपुर सीट पर 88.25 प्रतिशत मतदान हुआ था और इस बार लोसकभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम होकर 67.01 प्रतिशत रह गया।

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल : मोहन सरकार में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उदयपुरा विधानसभा से विधायक है। यह सीट भी होशंगाबाद लोकसभा में आती है। विधानसभा चुनावों के दौरान उदयपुरा सीट पर 81.77 प्रतिशत मतदान हुआ था और इस बार लोसकभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम होकर 60.46 प्रतिशत रह गया।

मंत्री उदयप्रताप सिंह: मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री उदयप्रताप सिंह गाडरवारा विधानसभा से विधायक हैं। गाडरवारा सीट भी होशंगाबाद लोकसभा में आती है।विधानसभा चुनावों के दौरान गाडरवारा सीट पर 78.02 प्रतिशत मतदान हुआ था और इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम होकर 67.60 प्रतिशत रह गया।

मंत्री राकेश सिंह : मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह जबलपुर लोकसभा की जबलपुर पश्चिम सीट से विधायक है। विधानसभा चुनावों के दौरान जबलपुर पश्चिम सीट पर 70.25 प्रतिशत मतदान हुआ था और इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम होकर 59.20 प्रतिशत रह गया।

डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल : मोहन सरकार में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला रीवा विधानसभा से विधायक है। विधानसभा चुनावों के दौरान रीवा सीट पर 68.34 प्रतिशत मतदान हुआ था और इस बार लोसकभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम होकर 54.84 प्रतिशत रह गया।

राज्यमंत्री राधा सिंह : मोहन सरकार में राज्यमंत्री राधा सिंह सीधी से विधायक है। विधानसभा चुनावों के दौरान सीधी सीट पर 72.68 प्रतिशत मतदान हुआ था और इस बार लोसकभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम होकर 56.59 प्रतिशत रह गया।

वीडी शर्मा : खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी वीडी शर्मा है। वीडी शर्मा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी है। यहां भी पिछले लोकसभा चुनावों की अपेक्षा 11 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। ऐसे में इन सभी मंत्रियों की कुर्सी खतरे में मानी जा रही है।

ऐसे में बीजेपी हाईकमान कम मतदान के बाद किसी का मंत्री पद छिनती है या नहीं और जिसके यहां अधिक मतदान हुआ होगा उसको मंत्री बनाती है या नहीं ये तो आने वाला वक्त बताएगा।

क्या कहते है भाजपा-कांग्रेस नेता?

बीजेपी नेताओं और मंत्रियों का कहना है कि हमारी पार्टी और हमारे कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में डटे हुए है। कम मतदान से भाजपा घबरा गई है, ऐसा कांग्रेस को लगता है। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पहले और दूसरे चरण में सभी सीटों पर मतदान प्रतिशत कम हुआ है।

कम मतदान को लेकर भाजपा के बड़े नेता अब छोटे नेताओं से  मतदान प्रतिशत बढ़ाने का दबाव बनाने में लगे है। बड़े नेताओं का कहना है कि अगर मतदान प्रतिशत कम रहा तो पद चला जाएगा। खबरें ये भी आ रही है कि भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि आप लाखों कांग्रेसी नेताओं को पार्टी में शामिल कराकर उन्हीं से वोट करवा लो।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button