मनोरंजनराजनीति

रुपाली गांगुली एक्टिंग के बाद अब पॉलिटिक्स में जमाएंगी अपनी धाक, ‘अनुपमा’ ने किया BJP ज्वाइन

टीवी शो ‘अनुपमा’ ने रुपाली गांगुली को इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री बना दिया है। इस सीरियल में रुपाली गांगुली ‘अनुपमा’ का रोल निभा रही हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग से घर-घर में छाई हुई हैं। 2020 में, कोरोना महामारी के बीच शुरू हुए इस शो ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले और ‘सबसे ज्यादा देखा गया’ और अब ये दर्शकों का ‘सबसे चहेता’ शो बन गया। इस शो की वजह से रुपाली गांगुली हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि इस वक्त उनके चर्चा में आने की वजह है उनका राजनीति में आना। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने रुपाली गांगुली ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है।


BJP में शामिल हुईं रुपाली गांगुली
रुपाली गांगुली ने आज बुधवार को भारतीय राजनीति में प्रवेश की घोषणा की। एक्ट्रेस विनोद तावड़े और अनिल बलूनी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गई हैं। एक्ट्रेस ने इस मौके पर कहा- ‘मैंने जब इस विकास के महायज्ञ को देखा तो मुझे महसूस हुआ कि मुझे भी इसमें हिस्सा लेना चाहिए। मुझे आप सबके आशीर्वाद और साथ की जरूरत है।’

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button