मनोरंजन

वैलेंटाइन पर बॉलीवुड का ‘लव’ गिफ्ट, इश्क के महीने में रिलीज होंगी ये 4 फिल्में

नई दिल्ली. प्यार करने वालों के लिए फरवरी का महीना किसी फेस्टिवल से कम नहीं होता. वैलेंटाइन डे के इस खुशनुमा माहौल में फिल्ममेकर्स ने भी आशिकों का दिन बनाने की पूरी तैयारी कर ली है. अगर आप वही पुरानी रोमांटिक फिल्में बड़े पर्दे पर फिर से जीने का मौका ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, बॉलीवुड की कुछ ऐसी कालजयी लव-स्टोरी फिल्में सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देने वाली हैं. इनकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है.

इनमें सबसे बड़ा नाम है शाहरुख खान की फिल्म ‘देवदास’ का. साल 2002 में आई संजय लीला भंसाली की इस भव्य फिल्म ने मोहब्बत और जुदाई की एक ऐसी कहानी पेश की थी, जिसे आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं. ऐश्वर्या राय की खूबसूरती, माधुरी दीक्षित की अदाएं और जैकी श्रॉफ का साथ इस फिल्म का हर फ्रेम एक पेंटिंग जैसा है.

अब एक बार फिर देवदास का पारो के लिए बेइंतहा प्यार आपको बड़े पर्दे पर देखने को मिलेंगे. यह फिल्म 6 फरवरी को पीवीआर आईनॉक्स में फिर से रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट रहे हैं. ‘देवदास’ शाहरुख खान की पॉपुलर फिल्मों में से एक है. बॉक्स ऑफिस पर ये मूनी ना सिर्फ बड़ी हिट साबित हुई, बल्कि कई दर्जनों अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिए थे.

27 फरवरी को थिएटर्स में आएगी ‘तेरे नाम’

लव स्टोरी फिल्मों की बात हो तो ‘तेरे नाम’ को भला कौन भूल सकता है? साल 2003 में जब यह फिल्म आई थी, तो इसके गानों और सलमान खान के हेयरस्टाइल का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोला था. सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक ऐसी दुखभरी लव स्टोरी है, जिसने दर्शकों को रुला दिया था. अब वही इमोशनल सफर आप 27 फरवरी को पीवीआर आईनॉक्स में फिर से देख सकते हैं.

युवा’ और ‘ये दिल आशिकाना’ भी होंगी रिलीज

इतना ही नहीं, अजय देवगन के फैंस के लिए भी खुशखबरी है. मणिरत्नम की कल्ट क्लासिक फिल्म युवा (2004) भी 20 फरवरी को दोबारा रिलीज हो रही है. और अगर आपको 2000 के दशक का वो सुपरहिट म्यूजिक याद है, तो ‘ये दिल आशिकाना’ भी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में वापसी कर रही है. कुल मिलाकर यह फरवरी पुरानी यादों को बड़े पर्दे पर ताजा करने के नाम रहने वाली है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button