ज्योतिषी

शनि का आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर, अगले 4 माह कर्क समेत ये तीन राशि वाले रहें बेहद सावधान, उपाय भी जान लें

Shani Nakshatra Parivartan 2026: आज शनिदेव अपने ही नक्षत्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं, जिससे 3 राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस बदलाव से इस राशि वालों में चिंता बढ़ सकती है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और खर्चों में अचानक वृद्धि के संकेत हैं. साथ ही व्यापार या निवेश संबंधी निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतना अत्यंत महत्वपूर्ण है…

ज्योतिष में ग्रहों की चाल और नक्षत्र परिवर्तन को सबसे महत्वपूर्ण पहलू माना जाता है. ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन का व्यक्ति के कर्म, भाग्य और भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है. इसी संदर्भ में कर्मों के दाता और निर्णायक शनि 20 जनवरी यानी आज अपने ही नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में गोचर कर रहे हैं. शनि इस नक्षत्र में चार महीने तक रहेंगे, इसके बाद वह रेवती नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे. शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव देश दुनिया, अर्थव्यवस्था, करियर समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. आज हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको नक्षत्र परिवर्तन की वजह से परेशानी हो सकती है. आइए जानते हैं शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र करने से किन किन राशियों को परेशानी हो सकती है.

शनि के नक्षत्र परिवर्तन का मेष राशि पर प्रभाव

राशिचक्र की पहली राशि मेष वालों को शनि के परिवर्तन के कारण नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ सकता है. इस अवधि में आपको स्वास्थ्य संबंधी मामलों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं. किसी से बहस या झगड़े के कारण अदालती मामले या सामाजिक कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में मानसिक अशांति बनी रहेगी. जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से भारी नुकसान हो सकता है. आपका इस अवधि में कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना उचित रहेगा.

शनि के नक्षत्र परिवर्तन का कर्क राशि पर प्रभाव

शनि का गोचर कर्क राशि वालों के लिए नई चुनौतियां लेकर आएगा. इस अवधि में नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में वरिष्ठों का दबाव बढ़ सकता है और सहकर्मियों से मतभेद के संकेत हैं. साथ ही कड़ी मेहनत का उचित प्रतिफल ना मिलने से निराशा हो सकती है. बकाया भुगतान ना होने के कारण आर्थिक कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती है. इस दौरान निवेश से दूर रहना बेहतर होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से त्वचा या हड्डियों से संबंधित समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं.

शनि के नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस दौरान आपके अप्रत्याशित खर्चे दस्तक दे सकते हैं, जिसकी वजह से कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. इससे सारी बचत खत्म हो भी सकती है. व्यापारियों को लेन-देन में सतर्क रहना चाहिए अन्यथा हानि हो सकती है. परिवार में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होने की आशंका है. इस अवधि में चुप रहना और धैर्य रखना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.

शनिदेव के अशुभ प्रभावों से मुक्ति के लिए ज्योतिष उपाय…

  • भगवान हनुमान की पूजा करना शनिदेव के प्रकोप से बचने का सबसे अच्छा उपाय है. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनिदेव का प्रभाव कम होता है.
  • गरीबों और अनाथों की यथासंभव सहायता करें और शनिवार को काले वस्त्र या काले तिल दान करना विशेष रूप से शुभ होता है.
  • शनिवार को शनिदेव के मंदिर जाकर तिल का तेल लगवाना चाहिए. शनि स्तोत्र का पाठ करने से मन को शांति मिलती है.
  • शनिवार शाम को रवी वृक्ष के पास तिल के तेल का दीपक जलाने से अद्भुत फल प्राप्त होते हैं.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button