खेल

CSK vs LSG: रन चेज के नए किंग बने स्टोइनिस, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ ने चेपॉक में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरे मैच में हरा दिया है। अपने होम ग्राउंड इकाना में आठ विकेट से हराने के बाद अब लखनऊ ने चेपॉक में चेन्नई को छह विकेट से शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने चार विकेट पर 210 रन बनाए थे। सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 108 रन की पारी खेली थी। जवाब में लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मार्कस स्टोइनिस 63 गेंद में 124 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम आठ मैचों में पांच जीत और 10 अंक के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। उन्होंने चेन्नई को रिप्लेस किया, जो लुढ़क कर पांचवें स्थान पर आ गई है। उसके आठ मैचों में चार जीत और चार हार हैं। चेन्नई को अगला मैच 28 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है, जबकि लखनऊ की टीम 27 अप्रैल को इकाना में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button