व्यापार

आज IFCI और Force Motors समेत इन शेयरों से होगी कमाई, तेजी के संकेत

नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजार बीते सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बढ़त के साथ बंद हुए थे। इस तरह पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी भारी गिरावट का सिलसिला भी टूटा था। बीएसई सेंसेक्स में 302 अंक की तेजी आई थी। जबकि एनएसई निफ्टी 107 अंक चढ़ गया था।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर नई उम्मीद जगने और एनर्जी, बैंकिंग और मेटल शेयरों में निचले स्तरों पर खरीदारी आने से बाजार को सहारा मिला था। हालांकि भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने तेजी को सीमित रखा था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स भारी उतार-चढ़ाव के बाद 301.93 अंक यानी 0.36 फीसदी चढ़कर 83,878.17 अंक पर बंद हुआ था। सुबह के कारोबार में एक समय यह 715.17 अंक गिरकर 82,861.07 अंक तक फिसल गया था। लेकिन, बाद में यह संभला और बढ़त लेने में सफल रहा। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 106.95 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 25,790.25 अंक पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में यह 209.9 अंक गिरकर 25,473.40 अंक तक आ गया था।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से फायदे में रही थीं। इसके उलट इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, लार्सन एंड टुब्रो और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए थे।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें IFCI, Force Motors, Hindustan Copper, BSE, Premier Energies, Power Finance Corp और Hindustan Zinc हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Tejas Networks, City Union Bank, GE Vernova T&D India, Signatureglobal India, Reliance Infrastructure, Maharashtra Scooter और Cohance Lifesciences के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button