छत्तीसगढ़

अभियान सृजन के तहत गिधौरी पुलिस की सतत कार्यवाही जारी : मोटू ढाबा में खाने के ऑर्डर को लेकर मारपीट कर प्राणघातक चोट पहुंचाने वाले 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

● *आरोपियों द्वारा खाने का ऑर्डर देने की बात को लेकर प्रार्थी एवं उसके अन्य साथियों के साथ गाली गलौज करते हुए बांस के डंडा से किया गया गंभीर रूप से मारपीट*

प्रमोद मिश्रा

गिधौरी, 20 अप्रैल 24।अभियान सृजन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  सदानंद कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अविनाश सिंह के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी गिधौरी निरीक्षक के.सी.दास के नेत्तृत्व में क्षेत्र अंतर्गत  अवैध रूप से शराब बिक्री, जुआ सट्टा आदि अंवैधानिक कार्यों का संचालन करने वाले आरोपियों के साथ-साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले, गाली गलौज, वाद विवाद एवं मारपीट आदि करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही* भी लगातार जारी है।

इसी क्रम में थाना गिधौरी के अपराध क्र. 85/2024 धारा 294,506,323,307,34 भादवि के प्रार्थी केदारनाथ साहू निवासी ग्राम हसुवा की रिपोर्ट पर *दिनांक 19.04.2024 की रात्रि मोटू ढाबा बलोदा में खाने का ऑर्डर देने की सामान्य बात पर गाली गलौज करते हुए, प्रार्थी एवं उसके अन्य साथियों के साथ बास के डंडा से मारपीट कर प्राणघातक चोंट पहुंचाने वाले अजय कुमार पटेल सहित 04 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार* कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम
1. अजय कुमार पटेल पिता भगतलाल पटेल 36 साल निवासी ग्राम बलोदा थाना गिधौरी
2. संजय कुमार पटेल पिता भगतलाल पटेल 34 साल निवासी ग्राम बलोदा थाना गिधौरी
3. सूरज कर्स पिता संतोष कर्स 22 साल निवासी ग्राम बलोदा थाना गिधौरी
4. प्रेमशंकर पटेल पिता गणेशराम पटेल 24 साल ग्राम कोरकोट्टी थाना बिलाईगढ़

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button