छत्तीसगढ़

जिसने भी श्रीराम को छोड़ा, उसे डूबने से कोई नहीं बचा सका – उपमुख्यमंत्री अरुण साव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव भिलाई में आयोजित श्रीरामनवमी उत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल*

*प्रभु श्रीराम को अपनाने से होगी वैतरणी पार – उपमुख्यमंत्री साव*

*जनता कह रही..जो श्रीराम को  लाए हैं, हम उनको लाएंगे – उपमुख्यमंत्री अरुण साव*

भिलाई। श्रीराम को जिसने अपनाया, उसकी वैतरणी पार होना तय है। वहीं जिसने भी श्रीराम को छोड़ा, उसे डूबने से कोई नहीं बचा सकता है।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बुधवार को यह बात भिलाई सेक्टर 1 में आयोजित श्रीरामनवमी उत्सव कार्यक्रम में कही।

श्री साव ने आगे कहा कि, लंका तक जाने के लिए वानर सेना समुद्र में पत्थर डालकर मार्ग का निर्माण कर रहे थे। इस कार्य में गिलहरी ने भी अपना योगदान दिया।

रामनवमी के 39वें वर्ष में आयोजित भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री साव ने कहा कि, प्रभु श्रीराम ने भी समुद्र में पत्थर डाला, लेकिन वह पत्थर समुद्र में डूब गया। इस पर हनुमान ने कहा कि, श्री राम के नाम के बिना पत्थर डूब गया, वहीं जिसे प्रभु श्रीराम ने छोड़ दिया, उसे डूबने से इस संसार में कोई नहीं बचा सकता, उसका डूबना तय है।

श्री साव ने कहा कि, भाजपा ने अयोध्या में भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण कराया, इसलिए देश की पूरी जनता कह रही है, जो प्रभु राम को लेकर आए हैं, हम उनको लेकर आयेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री योगेश्वर राम बालक दास महात्यागी जी श्री पाटेश्वर धाम बालोद, मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष श्री डॉक्टर रमन सिंह जी, विशिष्ट अतिथि श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, हरिभूमि व INH के प्रधान संपादक डॉक्टर हिमांशु द्विवेदी मौजूद रहे

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button